We organize a competition in our free collection, and among all the authors, the three authors whose write up is the best are declared the winners. Our purpose of organizing such competition was only to attract the writers towards writing and fill them with the enthusiasm of writing. Some gifts are given as a reward to the winners, in the coming time, we will try to help those writers financially who want to make writing their future. Our organizing competition in this types of Anthology is a step towards keeping the authors engaged with the article. so lets go read & know about our Naritva Ka Anootha Roop : Maa Anthology winners.
FIRST POSITION

AUTHOR SCRIPT
माँ आपके लिए
वैसे तो हर मां विशेष होती है
उसके कई रूप होते है,
बेटी, पत्नी, बहु, बहन,भाभी
सास, दोस्त, माँ
पर हर वो नारी
थोड़ी ज़्यादा शक्तिशाली होती है
जो एक फौजी का घर संभालती है
महीनों की दूरी तय कर
वह पूरे घर को संवारती है।
चाहे मन में कितनी भी चिंता हो
कितनी भी बातें हो
कि पति कहाँ होगा, कैसा होगा
कब बात हो पाएगा,
पर हर वक्त उसके चेहरे पर
तुम एक मुस्कान पाओगे
जो तुम्हे भी गुमराह कर जाएगी,
कि कोई दिल से इतना शक्तिशाली कैसे हो सकता है।
वह एक बाप और माँ
दोनो होती है
वह घर का सारा काम कर
बाहर का काम भी निपटाती है
और कभी तुम उन्हे
शिकायत करते हुए नहीं सुनोगे
भले ही पति मुश्किल में हो
तुम्हारे काम में कभी रुकावट नहीं आने देंगी।
मेरी माँ एक फौजी की पत्नी है
और वह किसी फौजी से कम नहीं है
हर मुसीबत को, रुकावट को
वह इतनी सरलता से पार करती है
मानो जैसे भगवान के
कुछ शक्तियां शामिल हो उसमें
यही वो बल है
जो भारत के तमाम
सेनाओं के पीछे होती है।
ABOUT AUTHOR
Shelina Rajawat is a 20 year old young Lady. She is doing her graduation in psychology. She comes from an army family. She himself has to join the army. It’s just N.C.C. Is the third year cadet. She likes to do sports himself, write poems and travel to different places. It is a mixture of calm and bubbly. She has also been a co-author in a book called Kaagzi Khayal. She comes from Gwalior city of Madhya Pradesh, but she has lived by traveling to other places in India and studying in many schools of India. She is also fond of painting and crafting.
Author Instagram ID : @lettersofapril
REWARDS
- Hard Book
- Soft copy of Anthology
- Chance to Participate in 2 Paid Anthology
- Poster on Social Sites
SECOND POSITION

AUTHOR SCRIPT
माँ नहीं सास है ना
हर बात पर मुझे टोकती है,
गलती पर मुझे डाँटती है,
माँ नही सास है ना,
इस रिश्ते में तू तू मैं मैं तो होगी ना।
रसोईघर इनका सबसे पसंदी है,
और इनके हाथों के पकवान मेरे पसंदी है,
कुछ बनाने जाऊ तो टोकेंगी,
और ना बनाऊ तो रूठेंगी,
माँ नही सास है ना,
इस रिश्ते में तू तू मैं मैं तो होगी ना।
पैर ना छुऊं तो गुस्से से देखेंगी,
जीन्स पहने पर मुह फूला लेंगीं,
शादी-ब्याह मैं जेवरों से भर देंगी,
मानो जैसे जेवर की दुकान दिखुंगी,
माँ नही सास है ना,
इस रिश्ते में तू तू मैं मैं तो होगी ना।
रात में मूवी देखने बुलाएंगी,
मना करने पर चाय का लालच देंगी,
जब भी जाऊ मेरी पसंद का ख्याल रखेंगी,
और रात भर वही किस्से बताएंगी,
आप माँ नही मेरी सासूमाँ हो,
जो मुझे डांटे, टोके, गुस्सा करे,
कोई ओर मेरे बारे में कुछ कहे उसे वही छुप कराएं,
मेरी हर पसंद-नापसंद का ख्याल रखती है,
मुझसे हर बात शेयर करती है,
मेरे रूठने पर मुझे मनाती है,
तो कभी खुद रूठ जाती है,
मेरी खुशियो में खुश होती है,
तो गम तकलीफ में मेरी ताकत बनती है,
माँ नही मेरी सासूमाँ है ना,
हमरी तू तू मैं मैं तो होगी ना।
ABOUT AUTHOR
Deepika hails from Pune city of Maharashtra. She has completed her medical laboratory studies. She is also a Reiki Practitioner for five years. At present, she is working as an auditor in a multinational company. She insisted on her hobby to pass the time during the lockdown, as a result, it signed a contract with Dreame and is working on her upcoming projects with developer Goodnovel, Wattpad.
Along with this, she is also the co-author of some anthologies, which are available on YouTube. Apart from writing, she is also fond of gardening and painting.
Author Instagram ID : @dpka520
REWARDS
- Soft copy of Anthology
- Chance to Participate in 1 Paid Anthology
- Poster on Social Sites
THIRD POSITION

AUTHOR SCRIPT
माँ का प्यार
आँख खुलते ही एक चेहरा देखा मैंने,
वो चेहरा तुम्हारा था माँ।
आंखे नम हुए मेरी जब,
मैंने तुम्हे रोते देखा माँ।
तुम मेरे दर्द की दवा हो,
जिसे छूने से मै ठीक हो जाता हूँ।
तुम मेरी उलझन को सुलझाती हो,
जब तुम मुझे उल्झा पाती हो माँ।
तुम हो तो मैं मुक्कमल हूँ,
वरना तेरे बिना अधूरा हूँ माँ।
तुम्हारी आंचल के छाव में फिर सोना है,
अकेले मुझे नींद नहीं आती माँ।
तुम्हारे प्यार का कोई अंत नहीं,
तुम मेरे लिए खुला आसमान हो माँ।
तुम रहती हो तो घर में रौनक है,
तुम ना हो तो अंधेरा सा है माँ।
तुम हो तो मैं हूँ आज,
वरना मेरा अस्तित्व ही ना होता माँ।
‘‘अंधेरे को मिटाने फिर रोशनी आई है’’
ऐ खुदा देख,
मुझे मुक्कमल करने मेरी ‘माँ’ आई है।
ABOUT AUTHOR
‘Aayushi Singh’ was born in a small town. She is very interested in arts and crafts, is a teacher by profession and is a good writer. She is also very fond of karate and social work.
Author Instagram ID : @aayu_rajput_02
REWARDS
- Soft copy of Anthology
- Poster on Social Sites
