We organize a competition in our free collection, and among all the authors, the three authors whose write up is the best are declared the winners. Our purpose of organizing such competition was only to attract the writers towards writing and fill them with the enthusiasm of writing. Some gifts are given as a reward to the winners, in the coming time, we will try to help those writers financially who want to make writing their future. Our organizing competition in this types of Anthology is a step towards keeping the authors engaged with the article. so lets go read & know about our Aakhri Mulaqaat Anthology winners.
FIRST POSITION

AUTHOR SCRIPT
पत्र
प्रेम – बड़ा ही अजीब शब्द है, जब भी पढ़ती या सुनती हूँ, बस तुम्हारी ही याद दिलाता है। मुझे फिर से पुराने दिनों में वापस ले जाता है।
तुम मुझे देखकर कैसे नजरें चुराते थे, वो पल आँखो के सामने आता है। तुम्हारा मुझे छिप-छिप कर देखना, मेरे बिना कहे मेरी बाते समझना, मुझे गलत करने से रोकना, मुझे सही मतलब समझाना और जैसे ही, मैं तुम्हारी बात मान लेती उस वक्त हल्की सी मुस्कुराहट देकर मुझे गले से लगा लेना फिर तुम्हारा कहना की, तुम तो पहले से ही समझदार हो, मैंने तो सिर्फ तुम्हें फिर से समझाया।
तुम्हें पता नहीं है शायद तुमसे अलग होकर भी मैं आज तक तुमसे अलग नहीं हो पाई, दिल की उस गहराई तक तुम्हारे अलावा कोई पहुँच ही नहीं पाया, मन के उस मुकाम पर जहाँ सिर्फ तुम बसते हो, उस मुकाम तक तो छोड़ो उसके आसपास तक कोई पहुँच नहीं पाया, इसीलिए आज तक तुम्हारा स्थान कोई ले नहीं पाया। मैं हमेशा सोचती रहती हूँ की हमारा साथ नहीं था तो भगवान ने हमें मिलाया क्यों, तब दिल की उस गहराई से आवाज आती है की ‘प्रेम’ ऐसा ही होता है, प्रेम में केवल मन और हृदय मिलते हैं, शरीर और नसीब नहीं, पर मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूँ क्योंकी मैंने खुद के लिए तुम्हारी आँखों को भीगते हुए देखा है, मैंने खुद के लिए तुम्हारा निर्मल प्रेम देखा है।
ABOUT AUTHOR
Introducing herself, Gautami Shah, the author of the ‘Patra’ article, says-
My heart is a deep well, in which a lot of love and affection is hidden. My pen is like a rope pulling out the water of that love, from which all those feelings come out of the well of my mind and keep irrigating the barren heart of a man.
I want this meaning to share only love without any selfishness in the world – selfless love. Yes, I am ‘Gautami’ whose name means remover of darkness, I want to remove the darkness of hatred and light the lamp of love.
Author Instagram ID : @mitthu_ni_vatu
REWARDS
- Hard Book
- Soft copy of Anthology
- Chance to Participate in 2 Paid Anthology
- Poster on Social Sites
SECOND POSITION

AUTHOR SCRIPT
जाओगी ना तुम?
रातों मे ख्वाब बनके आने लगोगी तुम,
आखिर में हमसे बिछड़ ही जाओगी न तुम।
अनजान मोड़ पे अनजान बनके मिली,
जानकर भी अनजान कर जाओगी न तुम।
चंद खुशियों के सहारे ही तो जिंदा थे हम,
अपने साथ उन्हें भी लेकर चली जाओगी न तुम।
थोड़ा थोड़ा करके जुटाया था आशियाना,
एक बारी मे ही कुर्बान कर जाओगी न तुम।
सब कहते है बदलते हैं किस्से हर कहानियों के
कहानियों को पढ़ने फिरसे आओगी न तुम?
ABOUT AUTHOR
Shyam Khimani, the author of the poem ‘Jaogi Na Tum’, while introducing himself, says-
“Hello, I am Shyam Khimani born in Rajkot, Gujarat. 22 years old male working as a physiotherapist along with passion of writing in field of poem and stories on topic of love and comedy. Learning seeker in field of writing and expressing.”
Author Instagram ID : @shyam._.khimani
REWARDS
- Soft copy of Anthology
- Chance to Participate in 1 Paid Anthology
- Poster on Social Sites
THIRD POSITION

AUTHOR SCRIPT
अधूरी कहानी
आज भी उस बात की कहानी बन जाती है,
जब उसकी याद आती है।
अधूरी जिंदगी में अधूरी वह बात रह गई,
मुलाकात पूरी अधूरी वह रात रह गई।
तरस्ता हूँ मुलाकात के लिए तेरी उस बात के लिए,
खामोश रहते थे सामने होते हुए भी अब तरस चुके हैं सामने आने को भी,
मैं अकेला नहीं पूरा संसार मरता है,
उस मुस्कान पर सभी तड़पते हैं,
तुम्हें पाने को कोई कह नहीं पाता पर प्यार तो सभी करते हैं,
मगर तुझे डर के मारे कोई गले नहीं लगाता।
बात तेरी भी सही है,
एक लफ्ज में बयां नहीं करता आशिक-आशिकी को तेरी,
गली में है आशिक बहुत तेरे पर मुझ जैसा कोई प्यार नहीं करता।
तुम्हारे लफ्जों की कसम है मैं काबिल हो गया हूँ,
तुम जैसा चाहती थी मैं वैसा ही हो गया हूँ,
हाँ मैं बेवफा हो गया हूँ।
भूलना इतना आसान नहीं है,
तुम आँखों के सामने आ ही जाती हो,
मैं समझाने लगता हूँ दिल को तुम फिर मुस्कुरा जाती हो।
मेरे शब्द खत्म हो गए हैं,
अब तुम पर लिखना मुश्किल हो गया है,
सब जानते हैं प्यार का अंजाम,
अब प्यार बिकना मुश्किल हो गया है।
ABOUT AUTHOR
Introducing himself, Tarun Kaushik, the author of the poem ‘Adhuri Kahani‘, says-
Hi, myself Tarun Kaushik, I am from Haryana. I am a B.A 2nd Year Student. I Love to write and I write many songs, Shayaris and other writes. In this writeup I express my journey which is incomplete yet, by my words. I hope you all like my writeup.
Author Instagram ID : @writer0004
REWARDS
- Soft copy of Anthology
- Poster on Social Sites
